29 सितंबर 2014 - 18:55
इटली में फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन।

इटली के हज़ारों लोगों ने फिलिस्तीनी जनता के समर्थन में प्रदर्शन किये हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार इटली के हज़ारों लोगों ने फिलिस्तीनी जनता के समर्थन में प्रदर्शन के साथ अपने देश की सरकार से मांग की है कि वह तेलअवीव के साथ फ़ौजी सहयोग बंद करे।

अबनाः इटली के हज़ारों लोगों ने फिलिस्तीनी जनता के समर्थन में प्रदर्शन किये हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार इटली के हज़ारों लोगों ने फिलिस्तीनी जनता के समर्थन में प्रदर्शन के साथ अपने देश की सरकार से मांग की है कि वह तेलअवीव के साथ फ़ौजी सहयोग बंद करे।
शनिवार को रोम में होने वाले प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने फिलिस्तीनी जनता से एकजुटता जताई और इटली तथा जायोनी शासन के मध्य जारी फ़ौजी सहयोग पर आपत्ति जताई। यह प्रदर्शन रोम के दो मुख्य स्कावयर पर हुए। प्रदर्शनकारी अपने हाथों में एसे प्ले कार्ड उठाये हुए थे जिस पर लिखे हुए थे कि इस्राईल के अतिग्रहण को समाप्त होना चाहिये फिलिस्तीन को आज़ाद होना चाहिये।
प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार नारा लगाया कि फिलिस्तीन का पीछा छोड़ दो और इस्राईल अपराधी है। इस प्रदर्शन की लीडरशिप करने वाले एक नेता सरजीयो कारका ने इटली टीवी के साथ बातचीत में कहा कि इस प्रदर्शन में २० हज़ार लोगों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि खेद और धिक्कार है कि इटली की सरकार अब भी इस्राईल के साथ फ़ौजी सहयोग कर रही है। दूसरे प्रदर्शनकारियों ने भी इस्राईल निर्मित चीज़ों के बाईकॉट की मांग की।
यह प्रदर्शन फिलिस्तीन में इन्तेफाज़ा आंदोलन की वर्षगांठ पर आयोजित हुए थे। चौदह वर्ष पूर्व आज ही दिन फिलिस्तीन की स्वशासित सरकार और जायोनी शासन के मध्य सांठ गांठ के विरोध और जायोनी प्रधानमंत्री एरियल शेरून द्वारा मस्जिदुल अक्सा का अपमान किये जाने के विरोध में दूसरा इंतेफाज़ा शुरू हुआ था जो अक्सा इंतेफाज़ा के नाम से प्रसाबित हो गया।